2050 तक डूब जाएगी मुंबई!!!!

न्यूजर्सी के विज्ञान संगठन क्लाइमेट सेंट्रल के शोध में एक बहुत चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। इस शोध के अनुसार वर्ष २०५० तक भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के पूरी तरह डूब जाने का खतरा है।  



नए शोध के मुताबिक, मुंबई में समुद्र का जलस्तर बढ़ने से डेढ़ अरब लोग 2050 तक उच्च ज्वार की चपेट में आ सकते हैं। शोध की नई संभावना के अनुसार, कई द्वीपों से निर्मित मुम्बई के पूरी तरह डूब जाने का खतरा है। विशेषकर शहर का ऐतिहासिक निचला शहर अधिक संवेदनशील है।